लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल, दुकानदार पर किया हमला

लुधियाना, 21 अक्टूबर - पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके से एक दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां कार पार्किंग को लेकर पड़ोसियों और दुकानदारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट और हथियारों तक पहुंच गई। आरोप है कि कार मालिक ने दुकान मालिक के पिता पर रिवॉल्वर तान दी और बेसबॉल बैट से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पीड़ित दुकान के मालिक संचित और चश्मदीद दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह उनकी दुकान के ठीक बाहर एक कार खड़ी कर दी गई थी जिसके कारण दुकान का शटर खोलने और आने-जाने में भारी परेशानी हो रही थी। जब संचित के पिता ने कार मालिक से शालीनता से गाड़ी थोड़ी आगे करने के लिए कहा, तो आरोपी आगबबुला हो गया। गाड़ी हटाने के बजाय उसने तुरंत गाली-गलौज और धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

#लुधियाना
# कार पार्किंग
# बवाल