मुख्यमंत्री मान ने धूरी में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश पर्व को समर्पित शोभायात्रा में की शिरकत

चंडीगढ़, 25 अक्टूबर- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विधानसभा हलका धूरी के गांधी बस्ती (संगरूर) में महर्षि भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश पर्व को समर्पित विशाल शोभायात्रा में शिरकत की और उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ट्वीट करते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण हमें नेकी, सच्चाई और समानता का संदेश देती है। उनकी महान शिक्षाएं आज भी हमारे समाज के लिए प्रकाश स्तंभ हैं।

उन्होंने कहा कि कल मनाए जा रहे भगवान वाल्मीकि जयंती के पवित्र अवसर पर पंजाब और देश-विदेश में रहने वाली सभी संगतों को हार्दिक बधाई। आइए, हम सभी मिलकर भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

#मुख्यमंत्री मान ने धूरी में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश पर्व को समर्पित शोभायात्रा में की शिरकत