विधानसभा में हंगामे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस पर साधा निशाना

चंडीगढ़, 27 अक्टूबर- मुख्यमंत्री भगवंत मान विधानसभा पहुंचे। विधानसभा में हुए हंगामे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस का काम ही हंगामा करना है, कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्षी रोज आते हैं और बहिष्कार करके चले जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा का आज आखिरी दिन है और अगली बार भी ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में भी ऐसी ही विधानसभा होनी चाहिए।

#विधानसभा में हंगामे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस पर साधा निशाना