सुंदर शाम अरोड़ा के घर ED की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी, 28 घंटे से चल रही जांच
होशियारपुर, 3 नवंबर (बलजिंदर पाल सिंह) - पंजाब के पूर्व उद्योग मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के होशियारपुर स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम की छापेमारी आज दूसरे दिन भी लगातार जारी है। बीते कल सुबह तड़के शुरू हुई इस कार्रवाई को 28 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन ED के अधिकारी अभी भी घर के अंदर मौजूद हैं और दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।
इस छापेमारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जांच के दौरान यदि ED को कोई संदिग्ध दस्तावेज या अनियमितताओं के सबूत मिलते हैं, तो सुंदर शाम अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
वहीं, दूसरी ओर यदि जांच टीम को कुछ भी बरामद नहीं होता है, तो इससे अरोड़ा का पक्ष मजबूत हो सकता है। उनके समर्थकों का आरोप है कि यह कार्रवाई विरोधी दलों की ओर से बदले की राजनीति के तहत करवाई जा रही है। फिलहाल ED की जांच जारी है और सभी की नजरें इस कार्रवाई के नतीजों पर टिकी हुई हैं।
#सुंदर शाम अरोड़ा के घर ED की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी
# 28 घंटे से चल रही जांच

