लुधियाना जिला अदालत को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी, दोपहर 2:11 बजे धमाके का दावा
लुधियाना, 4 नवंबर - पंजाब के लुधियाना स्थित जिला एवं सत्र अदालत को बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अदालत प्रशासन को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली। अज्ञात हमलावरों या असामाजिक तत्वों द्वारा भेजे गए इस धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया कि अदालत परिसर में दोपहर 2:11 बजे एक बड़ा धमाका किया जाएगा।
वहीं धमकी की खबर मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। सुरक्षा के लिहाज से एहतियात बरतते हुए तुरंत अदालत के सभी कमरों, वकीलों के चैंबर और सार्वजनिक स्थानों को खाली करा लिया गया। मौके पर भारी पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें पहुंच गई हैं। पूरे कोर्ट परिसर की गहनता से चेकिंग की जा रही है।
#लुधियाना
# जिला अदालत
# ईमेल
# बम
# धमकी

