पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एम्स में भर्ती
नई दिल्ली, 12 नवंबर - भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 75 वर्षीय जगदीप धनखड़ सुबह की सैर पर निकले थे, इसी दौरान वह अचानक गिर पड़े और कुछ समय के लिए बेहोश हो गए।
इसके बाद उन्हें एम्स के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया। फिलहाल वह कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया जा रहा है।
अभी तक अस्पताल प्रशासन की ओर से उनकी सेहत को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
#पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एम्स में भर्ती

