पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, 14 नवंबर - देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती (14 नवंबर) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए देश के प्रति पंडित नेहरू के योगदान को याद किया। उन्होंने लिखा, "देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर मेरी ओर से सादर नमन और विनम्र श्रद्धांजलि।"
#पंडित जवाहरलाल नेहरू
# जयंती
# पीएम मोदी
# श्रद्धांजलि

