यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
मथुरा, 14 नवंबर - शनिवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दिल्ली से मध्य प्रदेश के छतरपुर की ओर जा रही 40 यात्रियों से भरी एक निजी बस में मथुरा के पास अचानक भीषण आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस एक्सप्रेसवे पर मथुरा के पास से गुजर रही थी तभी अचानक इंजन या शॉर्ट सर्किट की वजह से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
#WATCH | Uttar Pradesh | A passenger bus with 40 passengers travelling from Delhi to Chhatarpur suddenly caught fire on Yamuna Expressway in Mathura. Fire tenders arrived on the spot and began firefighting operations. According to the police, the blaze was brought completely under control after about an hour and a half of intense effort. All passengers were evacuated safely. There have been no reports of any loss of life. (Source: Fire Department)
— ANI (@ANI) November 14, 2026
गनीमत यह रही कि जैसे ही बस में आग और धुएं की लपटें दिखीं, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस को किनारे रोका और सभी यात्रियों को बाहर निकलने के लिए सतर्क किया।

