आम आदमी पार्टी के स्टूडेंट विंग ASAP की ओर से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति का ऐलान
चंडीगढ़, 14 नवंबर - आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के स्टूडेंट विंग ASAP की ओर से संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों की नियुक्तियों का ऐलान किया गया है।
पार्टी की ओर से नियुक्त किए गए सभी नए पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि नए पदाधिकारी विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को उठाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी लगन और निष्ठा के साथ काम करेंगे।
#आम आदमी पार्टी के स्टूडेंट विंग ASAP की ओर से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति का ऐलान





