रामलीला मैदान में प्रदर्शन पर रोक की मांग: कारोबार पर असर का दावा

नई दिल्ली, 18 नवंबर - दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शनों को रोकने की मांग सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। व्यापारियों के संगठनों ने कोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि इन प्रदर्शनों से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने व्यापारिक संगठनों की संशोधित याचिका पर संज्ञान लिया है।
 
शीर्ष कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कांग्रेस, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी), आम आदमी पार्टी (आप) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) को नोटिस जारी किए हैं। ये नोटिस व्यापारियों के संगठनों की उस याचिका पर जारी किए गए हैं, जिसमें प्रदर्शनों का विरोध किया गया है।

#रामलीला मैदान