अमेरिकी FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में गोल्डी बराड़ शामिल

वॉशिंगटन डीसी, 21 नवंबर- अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी बराड़ जूनियर को अपनी '10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों' की सूची में शामिल किया है।

FBI के अनुसार, गोल्डी बराड़ 'लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप' (OCG) का कथित उत्तरी अमेरिकी प्रमुख है। यह एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन है, जिस पर अमेरिका और कनाडा में कई हिंसक अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं।

इन अपराधों में राजनीतिक और धार्मिक हस्तियों की हत्या, गोलीबारी, हत्या की साजिश, अपहरण, फिरौती वसूली और हमले जैसे मामले शामिल हैं। इसके अलावा संगठन पर मानव तस्करी तथा नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी में शामिल होने के भी आरोप हैं।

FBI की इस सूची में गोल्डी बराड़ को शामिल किए जाने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

#अमेरिकी FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में गोल्डी बराड़ शामिल