पंजाब में गठबंधन सरकार बनेगी और दोबारा पंजाब को खुशहाल करेगी: केवल सिंह ढिल्लों


दिल्ली। भाजपा-SAD के गठबंधन पर पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा, "...आज जो मौजूदा सरकार है, लोग उससे बड़े तंग हैं। पंजाब में नशे का एक बहुत बड़ा मुद्दा है। पंजाब में माली हालत बहुत बुरी है। पंजाब में गैंगस्टरवाद है, नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही, किसान दुखी है, कर्मचारी दुखी है क्योंकि उनको DA नहीं मिल रहा है; इन सब मुद्दों के लिए लोगों को एक उम्मीद है कि भारतीय जनता पार्टी और SAD की सरकार आएगी, पंजाब में सरकार बनेगी और दोबारा पंजाब को खुशहाल करेगी।"

#पंजाब में गठबंधन सरकार