जम्मू-कश्मीर के बारामूला में खाई में गिरी SUV, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ/त
बारामूला, 28 नवंबर - जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक एसयूवी के खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और एक बच्ची घायल हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार देर रात उरी क्षेत्र के गोहलान में हुआ, जब परिवार पास के ही एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहा था। एसयूवी में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। सभी को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।
#बारामूला
# खाई
# SUV
# परिवार
# मौ/त

