मां पर बंदूक तान लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश

पटना, 20 अप्रैल - बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली घाटना सामने आई है। जिले के अलीगंज में स्थित गंगा विहार कालोनी में एक अज्ञात हमलावर एक लड़की के घर में घुस गए और उसकी मां के ऊपर बंदूक तानकर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया तो उसपर तेजाब डाल दिया। लड़की को गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे लेकर बनारस चले गए। पुलिस ने शक के आधार पर एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।