'आप' द्वारा पंजाब में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे का विस्तार 

चंडीगढ़, 24 अप्रैल - (विक्रमजीत सिंह मान) - आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करते हुए तीन प्रदेश उप प्रधान, एक प्रदेश महासचिव, आठ प्रदेश संयुक्त सचिव और एक हलका सह प्रधान नियुक्त किये हैं। इसके इलावा पार्टी ने किसान विंग, एससी विंग, यूथ विंग, ट्रेड विंग, महिला विंग और लीगल विंग में भी नई नियुक्तियां की हैं।