चक्रवात फानी के 'बेहद गंभीर' होने की आशंका

विशाखापट्टनम, 28 अप्रैल (- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को बताया कि चक्रवात फानी वर्तमान में बंगाल की खाड़ी और इससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर बना हुआ है, और सोमवार को इसके 'बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान' में तब्दील होने की आशंका है।