सोनाक्षी सिन्हा ने रोडशो कर मां पूनम के लिए मांगे वोट 

लखनऊ, 3 मई- समाजवादी पार्टी (सपा) की लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी पूनम सिन्हा के लिए शुक्रवार को उनकी बेटी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने यहां रोडशो किया और वोट मांगे। इस दौरान उनके साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी कन्नौज से सांसद डिम्पल यादव भी मौजूद रहीं।