आईपीएल 2024 में आज मुंबई का मुकाबला दिल्ली से और लखनऊ का मुकाबला गुजरात से होगा

मुंबई/लखनऊ, 7 अप्रैल- आईपीएल 2024 में आज का पहला मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। यह मैच दोपहर 3.30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आज का दूसरा मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच शाम 7.30 बजे लखनऊ में होगा।