'20 जुलाई को आजादी का दूसरा आंदोलन': वांगचुक का नया संदेश

नई दिल्ली, 19 जुलाई - सफदरजंग अस्पताल में भर्ती पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की ओर से उनकी पत्नी गीतांजलि के माध्यम से एक हस्तलिखित संदेश जारी किया गया है। इस संदेश में उन्होंने 20 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम को 'आजादी का दूसरा आंदोलन' बताते हुए लोगों से संसद मार्च में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
हस्तलिखित संदेश में सोनम वांगचुक ने लिखा है, 'आजादी का दूसरा आन्दोलन, जय मुक्त भारत, अन्याय मुक्त भारत।' इसके साथ उन्होंने अंग्रेजी में Freedom from injustice (Like paper leaks)' और 'Freedom from Fear (my illegal detention); यानी अन्याय (जैसे पेपर लीक) से आजादी' और 'डर से आजादी (मेरी कथित अवैध हिरासत)' का उल्लेख किया है।
संदेश में आगे सोनम वांगचुक ने 20 जुलाई को संसद मार्च को सफल बनाने की अपील की है। संदेश के अंत में उन्होंने लिखा, यह संदेश उनकी पत्नी गीतांजलि के माध्यम से सफदरजंग में अपनी 'कथित अवैध हिरासत' से भेजा गया है।
गौरतलब है कि सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने के बाद सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, सोनम डॉक्टरों के निगरानी में हैं। और अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ अपडेट के अनुसार उनके वाइटल पैरामीटर स्थिर हैं, हालांकि उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

 
#वांगचुक