राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर कांग्रेस नेता टी.एस. सिंह देव ने दिया बयान 

रायपुर (छत्तीसगढ़), 19 जुलाई - राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर कांग्रेस नेता टी.एस. सिंह देव ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने एक स्वतंत्र न्यास बनाने के लिए निर्देश दिए थे। जो महंत केस लड़ रहे थे उन्हें भी इसमें रखने की सलाह दी थी। लेकिन प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के माध्यम से RSS के लोगों की एकपक्षीय समिति बनी थी। प्रश्न उनके पारदर्शी तरीके से कार्य करने का है। देश के नागरिकों के समक्ष सारी जानकारी पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करानी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी भी न्यास से जुड़ा नहीं होना चाहिए। धार्मिक कार्यों से जुड़े हुए निष्पक्ष लोगों को ही ऐसे न्यास में होना चाहिए। 

 
#राम मंदिर
# कांग्रेस
# टी.एस. सिंह देव