ट्रस्ट के अध्यक्ष सहित पदाधिकारी राम मंदिर के लिए रवाना, बैठक में होने वाले निर्णयों पर सबकी निगाहें
लखनऊ, 6 जुलाई - बैठक में शामिल होने के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मणिरामदास छावनी से राम मंदिर के लिए रवाना हो गए। वहीं, ट्रस्ट सदस्य विश्व प्रसन्न तीर्थ समेत अन्य पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होने के लिए मंदिर परिसर पहुंचने लगे हैं।
बैठक को लेकर संत समाज, श्रद्धालुओं और अयोध्यावासियों की निगाहें ट्रस्ट द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि बैठक में राम मंदिर से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे, एसआईटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट, मंदिर की व्यवस्थाओं की समीक्षा तथा सीईओ की नियुक्ति जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है। बैठक के निर्णयों को लेकर देशभर के रामभक्तों और अयोध्यावासियों में उत्सुकता बनी हुई है।

