आदमपुर के पास गांव ड्रोली कलां में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या
आदमपुर, 6 जुलाई (हरप्रीत सिंह): आदमपुर के पास गांव ड्रोली कलां में उस समय सनसनी फैल गई जब दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान दविंदर सिंह उर्फ बाजा के तौर पर हुई है, जो गांव डमुंडा, थाना आदमपुर का रहने वाला था।
बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू है, जो गांव ड्रोली कलां का रहने वाला है। आरोपी मनप्रीत ने दविंदर सिंह पर फायरिंग करते हुए 5 से ज़्यादा राउंड फायरिंग की, जिससे दविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
गौरतलब है कि मृतक और हमलावर दोनों का क्रिमिनल बैकग्राउंड रहा है और दोनों के खिलाफ पहले भी कई क्रिमिनल केस दर्ज हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बॉडी को कब्जे में ले लिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

