मोहाली के निकट सड़क हादसा तीन लोगों की मौत
मोहाली , 6 जुलाई - बजहेड़ी टोल प्लाजा पर एक कार और कैंटर के बीच भयानक टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में शादी से लौट रहे पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
जिनकी पहचान प्रत्युस पुत्र शम्मी जैन 28 और उसकी पत्नी हरसरिता पत्नी प्रत्युस 26 गांव महकपुर जिला ऊना के रूप में हुई है और तीसरे की पहचान सुरेश पुत्र वर्मनंद 65 गांव देहल जिला ऊना हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#मोहाली

