मोहाली में प्रेमी ने प्रेमिका को मारा चाकू हुई मौत
*प्रेमी ने हमले के बाद खुद भी आत्महत्या करने की की कोशिश, हालत गंभीर
* कुछ दिन पहले हुआ था ब्रेकअप, चाकू मारने की वारदात और सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
मोहाली 5 जून - मोहाली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली युवती के मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका साथी है। मर्डर के बाद आरोपी ने खुद भी सुसाइड की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया।
दोनों को गंभीर हालत में एक फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान डिंपल निवासी पटियाला के रूप में हुई। जबकि आरोपी हरविंदर मान उर्फ हैरी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पता चला है कि दोनों एक प्रावइेट कंपनी में काम करते थे। यह कंपनी पैकर्स एंड मूवर्स करती। करीब तीन साल से इकट्ठे काम कर रहे थे। इस दौरान दोनों में दोस्ती हुई, बात प्रेम तक पहुंच गई। हालांकि कुछ समय पहले दोनों का ब्रेक हो गया था।

