मोहाली में स्पेशल कैडर अध्यापकों का प्रदर्शन, सीएम आवास की ओर कूच, पुलिस ने रोका
मोहाली :स्पेशल कैडर अध्यापक फ्रंट ने नियमितीकरण की मांग को लेकर विद्या भवन के बाहर विशाल धरना दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा। इसके बाद अध्यापक मुख्यमंत्री पंजाब के आवास की ओर कूच करने लगे।
चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें भी कीं। इस दौरान अध्यापकों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और जल्द नियमित करने की मांग दोहराई।मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, जबकि प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
#मोहाली

