मोहाली में फिर मिली स्कूल और फोर्टिस हॉस्पिटल को उड़ाने की धमकी, सिक्योरिटी कड़ी


मोहाली में एक बार फिर स्कूल और फोर्टिस हॉस्पिटल को उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा मैसेज मिलते ही पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन तुरंत एक्शन में आ गया और इलाके में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई।पुलिस ने स्कूल और हॉस्पिटल के आसपास बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी है। बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड पूरे इलाके की तलाशी ले रहे हैं। आने-जाने वालों की कड़ी चेकिंग की जा रही है।गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले दो दिनों से मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इसे देखते हुए एडमिनिस्ट्रेशन कोई लापरवाही नहीं बरत रहा है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति कंट्रोल में है और धमकी के सोर्स की जांच की जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से दूर रहें और एडमिनिस्ट्रेशन का सहयोग करें।

#मोहाली