सपा का प्रतिनिधिमंडल राज्य चुनाव आयोग को सौंपेगा ज्ञापन
लखनऊ, 17 फरवरी - सपा का प्रतिनिधिमंडल राज्य चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपेगा।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "जाए, ये हर राजनीतिक दल को अधिकार है कि वे आयोग के पास जा सकते हैं। हम पहले ही कह रहे हैं कि जितना हक भाजपा को है उतना ही हक दूसरे दल को भी है। लेकिन अखिलेश यादव और सपा केवल अफवाह फैलाने का काम कर रही है। 2027 हार रही है इसलिए इस प्रकार का संदेश देने की कोशिश कर रही है कि जैसे वोट काट दिया गया है कटवा दिया गया है। हमारी पार्टी का कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करता है। सपा के पास कार्यकर्ता नहीं हैं उनके लोग काम नहीं कर रहे हैं।
#सपा
# प्रतिनिधिमंडल
# चुनाव

