पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड मोहाली की क्लास 8वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू 


पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड मोहाली द्वारा आयोजित क्लास 8वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं।डेटशीट के मुताबिक, कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेंगी। वहीं कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी 
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड मोहाली की तरफ से क्लास 8 और 12 की परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। पहले दिन जिले में बनाए गए अलग-अलग परीक्षा सेंटरों पर परीक्षार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। हालांकि परीक्षा का समय सुबह 11 बजे शुरू होना था, लेकिन सुबह 9 बजे से पहले ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। आज पहली परीक्षा क्लास 8 की इंग्लिश और क्लास 12 की होम साइंस की हो रही है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड और शिक्षा विभाग, पंजाब ने परीक्षाओं के लिए सभी इंतजाम कर लिए हैं। इस बार भी सभी स्कूलों के स्टूडेंट्स अपने स्कूलों के बजाय दूसरे स्कूलों में जाकर बोर्ड परीक्षाएं दे रहे हैं। परीक्षाओं के लिए इंविजिलेटर स्टाफ पहले ही तैनात कर दिया गया है और परीक्षा केंद्रों के सुपरिंटेंडेंट और इंविजिलेटर ने एक दिन पहले ही अपनी ड्यूटी संभाल ली है। गौरतलब है कि क्लास 8वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं, जबकि क्लास 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होंगी। ये सभी परीक्षाएं अप्रैल के पहले हफ्ते तक चलेंगी।

#पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड