रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माउंटेन फायर कंट्रोल रडार किया लॉन्च
बेंगलुरु (कर्नाटक), 16 फरवरी - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माउंटेन फायर कंट्रोल रडार लॉन्च किया और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) बेंगलुरु से इम्प्रूव्ड आकाश वेपन सिस्टम को हरी झंडी दिखाई।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "आप लोग हर क्षेत्र में कॉम्प्लेक्स सिचुएशन का सामना करते हैं... राष्ट्र के प्रति आपका जो कंट्रीब्यूशन है, उसके लिए आपको बधाई। मुझे संतुष्टि है कि BEL सही दिशा में काम कर रहा है। मैंने अभी मिसाइल सिस्टम आदि देखा, माउंटेन फ़ायर कंट्रोल राडार को लॉन्च करने का मौक़ा मिला। यहां जो भी देखा वो किसी संस्थान का नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास का जीवंत प्रमाण लगा।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "ऑपरेशन सिन्दूर में दुनिया ने देखा कि इंडेजिनस एयर डिफेंस और एंटी ड्रोन सिस्टम ने कैसे थ्रेट को न्यूट्रलाइज किया। सैनिकों की वीरता का सम्मान होना चाहिए लेकिन सेकेंड लाइन ऑफ़ डिफेंस के रूप में आपकी सराहना देशभर में हो रही है।"

