ईरान का दावा- मिसाइल हमले में नेतन्याहू के दफ्तर को बनाया निशाना, इस्राइल ने किया खारिज

नई दिल्ली, 2 मार्च - ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी ने दावा किया है कि उसके ताजा मिसाइल हमले में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दफ्तर और इस्राइली वायुसेना प्रमुख के ठिकाने को निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह हमला अचानक किया गया। आईआरजीसी ने यह भी दावा किया कि हमले के बाद नेतन्याहू की स्थिति स्पष्ट नहीं है। हालांकि इस्राइल की ओर से इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, इस्राइल ने इस हमले को खारिज किया है। 

#ईरान
# मिसाइल
# नेतन्याहू
# इस्राइल