हमलों के बीच 48 घंटे से ईरान में इंटरनेट कनेक्टिविटी ठप
तेहरान, 2 मार्च - ईरान में इंटरनेट सेवा बंद हुए 48 घंटे से अधिक समय हो गया है। निगरानी संस्था नेटब्लॉक्स के अनुसार, अमेरिका-इस्राइल के जारी हमलों के बीच देशभर में व्यापक इंटरनेट व्यवधान बना हुआ है। नेटब्लॉक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि इंटरनेट शटडाउन सरकार द्वारा अक्सर अपनाई जाने वाली रणनीति है। संस्था ने याद दिलाया कि इससे पहले जनवरी में भी लंबी अवधि तक इंटरनेट बंद रखा गया था, जिसके दौरान गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों की खबरें सामने आई थीं।
#ईरान
# इंटरनेट

