राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को हमला ना करने की दी चेतावनी
वाशिंगटन डी.सी, 1 मार्च - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अगर ईरान आज हमला करता है तो अमेरिका उसे बेमिसाल ताकत से जवाब देगा। ट्रंप ने लिखा "ईरान ने अभी कहा कि वे आज बहुत ही जोरदार हमला करेंगे, इससे पहले जितना कभी हमला हुआ, उससे भी ज्यादा। वे ऐसा न करें, क्योंकि अगर करेंगे तो हम उन्हें ऐसी ताकत से मारेंगे जो पहले कभी नहीं देखी गई।"
#राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
# ईरान

