कुवैत में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

कुवैत, 2 मार्च - कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इन विमानों में सवार सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हादसों के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है।

#कुवैत
# अमेरिकी लड़ाकू विमान