दिल्ली के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

नई दिल्ली, 2 मार्च - देश की राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी का फिर से एक मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया है दिल्ली के स्कूलों को एक बार फिर से ईमेल के जरिए धमकी मिली है। दिल्ली फायर पुलिस के मुताबिक सुबह 8:00 बजे के बाद जब ईमेल देखा गया तो पुलिस को कॉल की गई। तीन स्कूलों को यह धमकी दी गई है। दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल, दिल्ली कैंट सलमान पब्लिक स्कूल और मीरा पब्लिक स्कूल जनकपुरी को दी गई। फिलहाल मौके पर दमकल और दिल्ली पुलिस की टीम है। 

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार दिल्ली स्थित सरदार पटेल विद्यालय और सलवान पब्लिक स्कूल सहित कम से कम तीन स्कूलों को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद कई सुरक्षा एजेंसियां इन परिसरों में पहुंचीं और गहन तलाशी अभियान चलाया। 

#दिल्ली
# स्कूलों
# ई-मेल