बगदाद में हिजबुल्ला ठिकानों पर अमेरिका-इस्राइल का मिसाइल हमला

 

इराक की राजधानी बगदाद के दक्षिण में स्थित जुर्फ अल-सखर इलाके में ईरान समर्थित अर्धसैनिक संगठन कताइब हिजबुल्ला के ठिकानों पर अमेरिका और इस्राइल की ओर से संयुक्त मिसाइल हमला किए जाने की खबर है। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, हमले में कई ठिकानों, वाहनों और गोदामों को गंभीर क्षति पहुंची है तथा कुछ स्थानों पर आग लगने की सूचना है। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

चीन ने अमेरिका-इस्राइल के हमलों की निंदा की

चीन ने संयुक्त राज्य अमेरिका और इस्राइल  द्वारा ईरान पर जारी सैन्य हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इस तरह की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का उल्लंघन है। चीन ने सभी पक्षों से तुरंत सैन्य कार्रवाई बंद करने, तनाव कम करने और संवाद एवं बातचीत की ओर लौटने का आह्वान किया है। 

#बगदाद