दिल्ली के ग्रीन टैक्स वसूली पर फिर छिड़ी बहस, जानें नितिन गडकरी ने क्यों उठाए सवाल
नई दिल्ली, 26 फरवरी - केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में वाणिज्यिक वाहनों (कमर्शियल व्हीकल्स) से वसूले जा रहे पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क (एनवायरनमेंट कम्पनसेशन चार्ज) (ECC) को लेकर कड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि अगर यह शुल्क पर्यावरण सुधार के लिए इस्तेमाल ही नहीं हो रहा, तो फिर इसे वसूला ही क्यों जा रहा है।
ECC (ईसीसी) की शुरुआत 2015 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की गई थी। इसका उद्देश्य दिल्ली में प्रवेश करने वाले प्रदूषण फैलाने वाले वाणिज्यिक वाहनों पर अतिरिक्त शुल्क लगाकर वायु प्रदूषण को कम करना सार्वजनिक परिवहन और पैदल यात्रियों के लिए बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाना था। यह शुल्क नियमित टोल टैक्स के अलावा वसूला जाता है।

