इस समिट में दुनिया को AI के क्षेत्र में भारत की अद्भूत क्षमताएं देखने को मिली है: प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली, 22 फरवरी - 'मन की बात' के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कई देशों के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स और स्टार्टअप सेक्टर से जुड़े लोग इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के लिए भारत मंडपम में एकत्र हुए। आने वाले समय में AI की शक्ति का उपयोग दुनिया किस प्रकार करेगी, इस दिशा में यह समिट एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुई है।
'मन की बात' के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इस समिट में दुनिया को AI के क्षेत्र में भारत की अद्भूत क्षमताएं देखने को मिली है। इस दौरान भारत ने 3 मेड इन इंडिया AI मॉडल भी लांच किए हैं। यह अपने आप में अब तक की सबसे बड़ी AI समिट रही है।
'मन की बात' के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कनाडा की टीम में सबसे ज्यादा भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। टीम के कप्तान दिलप्रीत बाजवा का जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था...इस लिस्ट में ऐसे कई नाम हैं, जो कनाडा के साथ-साथ भारत का भी गौरव बढ़ा रहे हैं। अमेरिका की टीम में कई चेहरे भारत के घरेलू क्रिकेट से निकले हुए हैं...ओमान की टीम में आज कई चेहरे हैं जो पहले भारत के अलग-अलग राज्यों में खेल चुके हैं...ऐसे कितने ही भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं जो अपने देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। वहां के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।
'मन की बात' के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कुछ ही दिन पहले हमने केरल की एक मासूम आलिन शेरिन अब्राहम को खो दिया है। महज 10 महीनों में वो इस दुनिया से चली गई...इतने गहरे दर्द के बीच भी उसके माता-पिता ने एक ऐसा फैसला लिया, जिससे हर देशवासी का हृदय उनके प्रति सम्मान से भर गया है। उन्होंने आलिन के अंगदान का फैसला किया। इस एक फैसले से पता चलता है कि उनकी सोच कितनी बड़ी और व्यक्तित्व कितना विशाल है...भारत में अंगदान के बारे में जागरूकता लगातार बढ़ रही है।




