तेल और हथियारों का दौर खत्म, अब चिप से तय होगी दुनिया की महाशक्ति और भारत की नई उड़ान

नई दिल्ली, 20 फरवरी - बीसवीं सदी में दुनिया पर राज करने के लिए तेल और स्टील की जरूरत होती थी, लेकिन 21वीं सदी की महाशक्ति अब एक छोटी सी सिलिकॉन चिप तय कर रही है। इसी तर्ज पर दुनिया 'पैक्स सिलिका' के एक नए युग में प्रवेश कर चुकी है। यह अमेरिका के नेतृत्व वाला एक ऐसा आक्रामक भू-राजनीतिक और आर्थिक गठबंधन है, जिसने सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया में चीन के एकाधिकार को तोड़ने के लिए कूटनीतिक बिसात बिछा दी है। इस वैश्विक रेस में सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए भारत ने 20 फरवरी 2026 को इस एलीट ग्रुप में अपनी औपचारिक एंट्री दर्ज करा ली है। यह कदम भारत को महज एक आयातक से निकालकर चीन के सबसे बड़े और मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित करने जा रहा है।

#दुनिया
# भारत