भाजपा देश को बेचने की तैयारी कर रही है: सुखजिंदर सिंह रंधावा
नई दिल्ली, 20 फरवरी - कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इंडिया-US ट्रेड डील पर कहा, "...भाजपा देश को बेचने की तैयारी कर रही है। हम अपने देश को बचाने का काम कर रहे हैं। आजादी के आंदोलन के लिए कांग्रेस ने काम किया और उसी आजादी को कायम रखने के लिए हम इस डील का विरोध करेंगे... किसान आंदोलन में जैसे पूरे देश के किसानों ने विरोध किया उसी तरह हम विरोध करेंगे..."
इंडियन यूथ कांग्रेस भारत मंडपम प्रोटेस्ट पर उन्होंने कहा, "यूथ कांग्रेस की बात अलग है। उन्होंने देशविरोधी काम नहीं किया लेकिन भाजपा को बताना चाहिए कि जो देश में ट्रे़ड डील हुई है उसके तहत हमारा सामान यदि बाहर जाता है तो 48% टैरिफ लगेगा लेकिन उनका सामान जब यहां आएगा तो उस पर 0% होगा। बिके हुए हम हैं या वे हैं?..."

