देशविरोधी कृत्य ये ट्रेड डील है, देशविरोधी बयान ट्रंप दे रहे हैं- जितेंद्र पटवारी 

नई दिल्ली, 20 फरवरी - मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कहा, "देश में ट्रंप के दबाव में पीएम मोदी ने किसानों के साथ जो कुठाराघात किया। किसानों के गले पर तलवार रखकर समझौता सौदा जो हुआ है, उसके देशव्यापी विरोध की शुरूआत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रही है। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी इसकी शुरूआत करेंगे। जिस दिन से ये डील घोषित हुई है उस दिन से मक्का, ज्वार और कपास की कीमतें नीचे चली गई हैं। जिसका असर सीधे तौर पर मध्य प्रदेश के किसानों पर पड़ रहा है। मैं मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने पूरे देश के किसानों के हित में इस लड़ाई की शुरूआत मध्य प्रदेश से करने का निर्णय लिया। 

इंडियन यूथ कांग्रेस भारत मंडपम प्रोटेस्ट पर उन्होंने कहा, "देशविरोधी कृत्य ये ट्रेड डील है, देशविरोधी बयान ट्रंप दे रहे हैं... देशविरोधी ये डील है जो किसानों के साथ कुठाराघात करके की गई है। 

#जितेंद्र पटवारी