बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बनने के बाद तारिक रहमान ने भारत को लेकर लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली, 20 फरवरी - बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत के साथ रिश्ते सुधारने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। शुक्रवार (20 फरवरी) को दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए वीज़ा सर्विस फिर से शुरू कर दीं, जिन्हें मुहम्मद यूनुस सरकार ने करीब दो महीने पहले निलंबित कर दिया था।
भारतीय नागरिकों के लिए मेडिकल और टूरिस्ट वीज़ा समेत सभी कैटेगरी के वीज़ा फिर से शुरू कर दिए गए हैं। पिछले साल दिसंबर में बिज़नेस और वर्क वीज़ा निलंबित नहीं किए गए थे। BNP की सरकार के सत्ता में आने के तीन दिन बाद लिया गया यह फैसला दोनों देशों के बीच डिप्लोमैटिक रिश्तों में सुधार का संकेत देता है।
#बांग्लादेश
# प्रधानमंत्री
# तारिक रहमान
# भारत

