इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के अध्यक्ष और विधायक आईपी गुप्ता सदन में बोलते हुए भावुक हो गए
पटना, बिहार, 20 फरवरी - इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के अध्यक्ष और विधायक आईपी गुप्ता सदन में बोलते हुए भावुक हो गए।
खगड़िया में नाबालिग लड़की के कथित दुष्कर्म मामले पर उन्होंने कहा, "...ये कहानी है उस बच्ची की जिसे 3 मई को उसके घर से उठा लिया जाता है और खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया जाता है। 4 मई को उसे शाम को वापस मोटरसाइकिल से बेहोशी की अवस्था में घर लाया जाता है... 7 तारीख को पुलिस केस दर्ज करती है। उस लड़की को मार दिया जाता है और उसे आत्महत्या की शक्ल दे दी जाती है। उसकी गलती ये है कि वो ततवा(जाति समूह) की बेटी थी, उसकी गलती ये है कि उसके मां-बाप गरीब हैं, उसकी गलती ये है कि उसके मां-बाप पढ़ना-लिखना नहीं जानते। मुख्यमंत्री के जनता दरबार से लेकर, DGP और SP तक कहां-कहां मैंने चिट्ठी नहीं लिखी लेकिन आज तक उस बच्ची को इंसाफ नहीं मिला जो मर गई। पता नहीं कितने बच्चे ऐसे ही होंगे। आज मुझे लगता है कि मैंने ततवा जाति समूह में जन्म लेकर बुरा किया है। उस बच्ची को इंसाफ दिलवाएं गृह मंत्री जी।

