महाशिवरात्रि पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय शिव बारात में हुए शामिल 

हाजीपुर, बिहार, 15 फरवरी - महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय शिव बारात में शामिल हुए।
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। महादेव से प्रार्थना है कि भक्तों का कल्याण करें... यह परंपरा बरसों से चली आ रही है। मैं भी 35 वर्षों से इस शिव बारात में गाड़ीवान के रूप में सम्मिलित होता हूं... मैं यह परंपरा निभा रहा हूं यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। 
 

#महाशिवरात्रि
# केंद्रीय मंत्री
# नित्यानंद राय
# शिव बारात