CM धामी ने नवनिर्मित अधिवक्ता चैंबर के उद्घाटन कार्यक्रम को किया संबोधित 

खटीमा, 15 फरवरी - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिविल कोर्ट परिसर में नवनिर्मित अधिवक्ता चैंबर के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारे देश की न्याय व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और मानव केंद्रित बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। गुलामी की मानसिकता वाले विभिन्न गैर जरूरी और अंग्रेजों के ज़माने से चले आ रहे कानूनों को हटाकर वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 को लागू करने का ऐतिहासिक काम किया गया है। 

#CM धामी