22 अप्रैल को खुलेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट
देहरादून, 15 फरवरी- श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऊखीमठ स्थित शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में तारीख तय की गई।
#श्री केदारनाथ धाम

