धर्मेंद्र प्रधान ने एमसीएल हीराकुद इंटरनेशनल हब मैराथन को दिखाई हरी झंडी
संबलपुर (ओडिशा), 15 फरवरी - केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संबलपुर में एमसीएल हीराकुद इंटरनेशनल हब मैराथन को हरी झंडी दिखाई।
ओडिशा के खेल मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने कहा, "...हीराकुद इंटरनेशनल हब मैराथन का बहुत भव्यता और दिव्यता के साथ आयोजन किया गया है जिसमें देश और देश के बाहर से 10 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। यह सिर्फ मैराथन नहीं है, यह संबलपुर ज़िले के हीराकुद और डेब्रीगढ़ के पर्यटन को भी बढ़ावा देने की पहल है।
#धर्मेंद्र प्रधान
# मैराथन

