हेमा मालिनी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात 

जयपुर (राजस्थान), 14 फरवरी - भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "...ब्रज क्षेत्र में हम जो 84 कोस की परिक्रमा का मार्ग बना रहे हैं, उसकी पूरी तैयारी है।उसका कुछ भाग राजस्थान और हरियाणा में आता है... राजस्थान की ओर से हमें अच्छा सहयोग मिल रहा है। जितनी जल्दी इसे शुरू करवा दिया जाएगा उतना अच्छा होगा और इससे परिक्रमा मार्ग पर अच्छी सुविधा हो सकती है... इसमें मुझे थोड़ी अड़चन पड़ रही थी जिसके लिए मुझे राजस्थान सरकार से थोड़ा सहयोग चाहिए था और वे इसके लिए तैयार हैं। 

#हेमा मालिनी
# मुख्यमंत्री
# भजनलाल शर्मा