बीजेपी और चुनाव आयोग एक ही हैंः अखिलेश यादव

नई दिल्ली, 14 फरवरी - समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "बीजेपी और चुनाव आयोग एक ही हैं, और यही हम देख रहे हैं। जब ये लोग फॉर्म-7 मामले में पकड़े गए, तो समाजवादी पार्टी ने जब उनसे पूछा कि एसआईआर प्रोसेस पहले से क्यों पूरा था, तो उन्होंने फॉर्म-7 की संख्या कम कर दी। उनका (बीजेपी) मकसद समाजवादी पार्टी, पीडीए, या मुस्लिम वोटरों के वोट कैंसिल करना था... अगर चुनाव आयोग ने एक भी एसडीएम या डीएम पर कार्रवाई की होती, तो इतनी धांधली नहीं होती। इससे साफ पता चलता है कि सरकार, प्रशासन और चुनाव आयोग सब मिले हुए हैं।
 

#अखिलेश यादव