संविधान तभी मजबूत होगा जब हमारे वोट का अधिकार सुरक्षित बचेगा- अखिलेश यादव

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 25 नवंबर - समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यहां हम देखते हैं कि भाजपा ने संविधान दिवस मनाया और इन्होंने सबसे ज्यादा ठेस बाबा साहब अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को पहुंचाया है। SIR के बहाने वे(भाजपा) करोड़ों लोगों को मताधिकार से वंचित करना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में करोड़ों लोग रहते हैं। संविधान तभी मजबूत होगा जब हमारे वोट का अधिकार सुरक्षित बचेगा। 

#संविधान
# अखिलेश यादव