कांग्रेस सदा संविधान विरोधी रही है - अनुराग ठाकुर

पटना (बिहार), 21 अप्रैल - भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की विदेश नीति के माध्यम से दुनिया भर के देशों से बेहतर संबंध बनाए हैं। आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में भारत है, दुनिया का ब्राइट स्पॉट अर्थव्यवस्थाओं की दृष्टि से भारत है। भारत-अमेरिका के रिश्ते पहले से बहुत मजबूत हुए हैं और निश्चित तौर पर इस मुलाकात के साथ और मजबूत होने जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस वह दल है जिनके पहले प्रधानमंत्री से लेकर अंत तक वे सदा डॉ. भीम राव अंबेडकर का विरोध करते रहे हैं। संविधान को कुचलने का काम किसी ने किया है तो वह कांग्रेस पार्टी ने किया है। आज राहुल गांधी हंसी का पात्र बन जाते हैं जब वे बाबा साहब की तस्वीर उठाते हैं। यदि किसी ने डॉ. भीम राव अंबेडकर को सम्मान दिया है तो वह भाजपा है। कांग्रेस सदा संविधान विरोधी रही है। 

#कांग्रेस सदा संविधान विरोधी रही है - अनुराग ठाकुर